राजधानी में चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से नौ लोगों की मृत्यु।
आगजनी की दुखद घटना राजधानी दिल्ली से है जहां पर एक बिल्डिंग में आग लगने से नौ लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल है जानकारी के अनुसार दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई आगजनी की इस घटना में तीन बच्चों समेत परिवार के नौ सदस्यों की मृत्यु हो गई जबकि दो घायल हो गए क्षेत्र के लोगों ने दमकल कर्मियों पर देर से आने के गंभीर आरोप पर लगाए हैं इसी के साथ दमकल विभाग की मशीनों ने करीब आधा घंटे तक काम नहीं किया अगर सिस्टम फेल नहीं होता तो 9 जिंदगी बचाई जा सकती थी इस दुखद घटना पर सभी ने दुख जताया है।