बीकानेर बोलोरो गाड़ी में बाइक सवार को मारी टक्कर 19 वर्षीय युवक की मृत्यु।
बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र में शनिवार रात्रि एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी की टक्कर में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई दुर्घटना उस वक्त हुई जब बाइक सवार अयान खान 19 वर्षीय अस्पताल से घर की तरफ जा रहा था रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया की मुख्य सड़क पर मोहन जी पंसारी के दुकान के सामने बोलोरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी हादसे से के बाद अयान खान गंभीर रूप से घायल हो गया राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई मृतक के चाचा मुबारक खान की रिपोर्ट पर कोर्ट गेट थाने में बोलेरो चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है परिवादी ने पुलिस को बताया कि अयान खान के पिता आरिफ खान दुबई में रहते हैं बेटा था जो कायम नगर क्षेत्र में रहता था 19 वर्षीय अयान खान की अचानक मृत्यु से परिवार और इलाके में मातम छा गया पुलिस ने बोलोरो गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।