बीकानेर दो गुटों में झगड़ा डंडे और बोतलों से हमला।
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि दो पक्षों में मारपीट और जानलेवा हमला करने और गाड़ी चढ़ाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है फंड बाजार निवासी हितेश भाटी ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने भाई और दोस्तों के साथ पंचशती सर्कल पर था तभी अनवर खान अनराज खान तस्लीम खान मोनू खान अंसार पठान सहित कर पांच अन्य लोग वहां पर पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया ।
दी गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने हितेश के भाई जय भाटी पर कांच की बोतल से हमला किया और सरिया से हमला करके घायल कर दिया आरोप कि आरोपी अरबाज मुगल ने गाड़ी चढ़कर जय भाटी को कुचलने की कोशिश की जिससे उसके पैर की हड्डी भी टूट गई पुलिस ने गंभीर चोट की हालत में पीड़ित का मेडिकल मुआयना करवाया और आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है मामले की जांच एएसआई तनेराव सिंह को सुपुर्द की गई है।