February 12, 2026

बीकानेर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

0
IMG_20251102_121205.jpg

बीकानेर बड़ी खबर यातायात पुलिस महकमें से है यातायात पुलिस ने बाइकर्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए  बुलडोजर एक्शन चलाया है इस कार्रवाई में 137 मॉडिफाई साइलेंसर और 25 प्रेशर हॉर्न को मौके पर ही बुलडोजर चला कर नष्ट किया गया है कार्रवाई टी आई नरेश निर्वाण के नेतृत्व में की गई है मौके पर पुलिस की पूरी टीम मौजूद रही बताया जा रहा है कि यह साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगातार शहर वासियों  की परेशानी का कारण बने हुए थे देर रात्रि सड़कों पर शोर मचाने वाले बाइकर के खिलाफ यह है कार्रवाई की गई है यातायात अधिकारी नरेश निर्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान लोगों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है आम जनता को इससे राहत मिलेगी इस कार्रवाई का संचालक एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में किया गया ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आगे भी ऐसे मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न और उनका प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *