बीकानेर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला की मृत्यु
सड़क दुर्घटना की खबर बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के जयपुर रोड से है जहां पर एक दर्दनाक हाथ से में स्कूटी सवार महिला की मृत्यु हो गई, दुर्घटना जयपुर रोड पर जैन ढाबा के नजदीक घटित हुई, जहां पर एक तेज रफ्तार स्कूटी और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, सुचना मिलते ही तुरंत ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली, पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। महिला की पहचान जयपुर रोड निवासी सविता महावर पत्नी श्री मनोज के रूप में हुई, पुलिस ट्रक चालक की तलाश में है जुटी हुई है, और मामले की जांच कर रही है