February 12, 2026

बड़ी कार्रवाई रसद विभाग की टीम द्वारा अवैध 108 गैस सिलेंडर जप्त किए।

0
IMG_20251118_132015.jpg

बीकानेर के करनी इंडस्ट्रियल एरिया में कल एक दुकान में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड ऑफिसर पहुंचे तो वहां आसपास बड़ी संख्या में उनको अवैध गैस सिलेंडर होने की जानकारी मिली इस पर फायर ऑफिसर द्वारा रसद विभाग के परिवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव को फोन द्वारा सूचित किया यह जानकारी मिलने पर भार्गव वहां पहुंचे उनके साथ ही परिवर्तन अधिकारी पवन कुमार सुथार भी पहुंच गए तब तक फायर  ब्रिगेड के कर्मचारियों की अगुवाई में फटे कमर्शियल गैस सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया गया था।

उस दुकान में एक घरेलू सिलेंडर भी था इस दौरान वहां एक व्यक्ति पहुंचा और उसने बताया कि वह दुकान उसकी है लेकिन वह वहां से फरार हो गया लोगों से वहां दो अन्य संदिग्ध दुकानों में अवैध सिलेंडर होने की जानकारी मिली तो परिवर्तन अधिकारी सुधार ने मुक्ता प्रसाद नगर निगम की पुलिस दल को मौके पर बुलाया इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दो संदिग्ध दुकानों के ताले तोड़े गए जिसमें एक दुकान में 23 और दूसरी दुकान में 77 घरेलू सिलेंडर मिले इसके अलावा 6 व्यापारिक सिलेंडर भी थे इस प्रकार कुल मिलाकर 106 सिलेंडर बरामद हुए वहीं एक फटा हुआ कमर्शियल और एक घरेलू सिलेंडर सहित कुल 108 सिलेंडर जप्त करते हुए उन्हें एक गैस गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया आगे की कार्यवाही नियम अनुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *