February 12, 2026

बीकानेर पुलिस ने चोरी हुई थार गाड़ी यहां से बरामद की आरोपी को पकड़ा

0
IMG_20250719_213624

Bikaner News ATN बीकानेर के पंचशती क्षेत्र एरिया में घर के आगे से चुराई गई थार गाड़ी सदर थाना पुलिस ने आखिरकार बरामद कर ली पुलिस की टीम को यह गाड़ी नोएडा से मिली ।

जानकारी में बता दे की 23 दिन पहले पूर्व पार्षद की गाड़ी सादुल गंज में घर के आगे से गुम हो गई थी घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को भी पुलिस ने राउंडअप किया है ।

बताया जा रहा है कि इस चोरी की घटना में तीन अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है थाना अधिकारी से जानकारी के अनुसार मेरठ के अहमदनगर के आस मोहम्मद जयपुर के शंकर तेली उत्तराखंड के वसीम वह दिल्ली के धर्मेंद्र ने इस घटना को अंजाम दिया ।

इसमें से जयपुर के शंकर तेली को पुलिस ने पकड़ ही लिया और उससे पूछताछ कर रही है आस मोहम्मद अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर का सरगना बताया जा रहा है ।

जानकारी यह है मिली है कि इस वारदात को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाले आस मोहम्मद के पर चोरी के 65 मुकदमे दर्ज है जो इस प्रकार की गाड़ियां चोरी करने वह काटने का कार्य करता है और उनके पार्ट्स भी बेच देता है इसके अलावा शंकर तेली उत्तराखंड के वसीम वह दिल्ली के धर्मेंद्र पर भी अलग-अलग स्थान में मामले दर्ज है इन्होंने 21 जून को जयपुर के प्रताप नगर से तथा में में दिल्ली से भी थार गाड़ी चोरी की थी पुलिस के अनुसार यह चोर 26 जून को पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई के मकान से के पास गए और रैकी की और रात को शराब पीकर नजदीक बने पार्क में सो गए 27 जून की सुबह बिश्नोई के घर के आगे खड़ी थार गाड़ी को लेकर फरार हो गए चोरी की घटना के बाद पुलिस ने दर्ज परिवाद पर सक्रिय हुई और पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब जाकर सीकर टोल नाके पर यह थार गाड़ी ट्रेस हुई इस मामले में बीकानेर पुलिस को यूपी के दो आईपीएस अधिकारियों ने खूब मदद की। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *