February 12, 2026

बीकानेर पुलिस  पकड़े 6 जुआरियों को

0
IMG_20251013_115621.jpg

बीकानेर शहर में दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही शहर में जुए का दौर बढ़ गया है इसी के चलते अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है इसी कड़ी में गंगा शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलम सिटी स्थित एक फ्लैट में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपीयों के कब्जे से 43000 नगद ताश की गड़ियां और एक आरोपी को कब्जे से 71 ग्राम अफीम भी बरामद की है ।

थाना प्रभारी मोनिका चारण को मामले की खबर मुखबिर द्वारा मिली थी मंगलम सिटी के फ्लैट नंबर 742 में जुआ चल रहा था सूचना की पक्की जानकारी के बाद  मोनिका चारण टीम सहित मौके पर पहुंची और  फ्लैट में मौजूद छे व्यक्तियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया वही एक पकड़े गए आरोपी ओमप्रकाश लक्खासर के पास 71 ग्राम अफीम भी बरामद हुई इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जबकि अन्य पांच के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई थाना अधिकारी के अनुसार दीपावली त्यौहार के दौरान शहर में जुआ खेलने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष पुलिस की टीमें में गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *