February 12, 2026

बीकानेर पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा

0
IMG_20251219_221546.jpg

बीकानेर के देशनोक के युवक अशोक के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देशनोक थाना पुलिस ने ₹5000 के इनामी बदमाश जगदीश उम्र 26 वर्ष को दिल्ली से पकड़ा है पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई पुलिस जांच में हत्या की वजह ऑनर किलिंग जैसी रंजीश सामने आई है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जगदीश निवासी पांचू फरार हो गया था पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपना पता बदल रहा था उसने हरियाणा दिल्ली पंजाब जैसे राज्यों में शरण ले रखी थी देशनोक थाना अधिकारी सुमन शेखावत की टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की मदद से उसको दिल्ली से ट्रेस किया और गिरफ्तार कर लिया इस कार्रवाई में देशनोक थाना अधिकारी सुमन शेखावत के निर्देशन में हेड कांस्टेबल टिकुराम कांस्टेबल राजेंद्र चौधरी रमेश दिनेश पुरुषोत्तम और सीताराम शामिल रहे विशेष भूमिका आरोपी को पकड़ने में कांस्टेबल दिनेश की रही पुलिस अब आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य करण और सहयोगियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *