February 12, 2026

बीकानेर पुलिस का गोदारा गैंग के खिलाफ नया दाव।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर में रोहित गोदारा गैंग द्वारा व्यापारियों को धमकाकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अपनी रणनीति पूरी तरीके से बदल दी है पुलिस पीड़ितों के थाने आने का इंतजार करने की बजाय बीकानेर पुलिस खुद वादी शिकायतकर्ता बनकर इस सिंडिकेट के खिलाफ स्टेट केस दर्ज कर रही है।

पिछले 1 महीने में पुलिस ने संगठित अपराध की धाराओं के तहत खुद पहल करते हुए कोर्ट गेट और सदर थाने में दो बड़ी  FIR दर्ज की है ।

इस रणनीति में कल मंगलवार को सदर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने खुद अपने थाने में रोहित गोदारा सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है fir में रोहित गोदारा, जितेंद्र चारण उर्फ जीतू, वीरेंद्र चारण ,सुरेश बिश्नोई उर्फ शिकारी, रोहित राणा को नाम जद किया गया है।

यह FIR पिछले दिनों सुखदेव चायल से मांगी गई रंगदारी के मामले से जुड़ी है पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रोहित राणा नामक शख्स ने ही सुखदेव चायल के घर के आसपास रेकी की थी और गैंग को इसकी सूचना पहुंचाई थी पुलिस द्वारा खुद दर्ज की गई इस फिरfir में रोहित राणा को सूचनाओं की पुष्टि के बाद आरोपी बनाया गया है इस हाई प्रोफाइल मामले में जांच अब जय नारायण व्यास कॉलोनी के थाना अधिकारी विक्रम तिवारी को सुपुर्द की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *