February 12, 2026

बीकानेर पुलिस का एक्शन 30 घंटे के अंदर मोबाइल और छीना झपटी के तीन बदमाशों को पकड़।

0
IMG_20251126_191339.jpg

बीकानेर शहर और गंगा शहर क्षेत्र में पिछले 1 महीने से लगातार रहा चलते लोगों के लिए डर का पर्याय बने सिग्नेचर गैंग आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया है।

गंगा शहर थाना पुलिस ने मात्र 30 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए लूटपाट चोरी और छीना झपटी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पकड़ लिया है ।

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह बदमाश एमडी और इसमेक जैसे महंगे नशे के आदी है और अपनी जरूरत मिटाने के लिए इन्होंने शहर भर में घटनाओं की झड़ी लगा दी।

गंगा शहर थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार के अनुसार यह गैंग पिछले एक महीना से बहुत ज्यादा सक्रिय थी इन्होंने बीकानेर शहर के अलग-अलग क्षेत्र में करीब 20 से अधिक घटनाओं का अंजाम दिया बीते दो-तीन दिनों में बदमाशों ने गंगा शहर की घडसीसर रोड पांच नंबर रोड और सुजानदेसर क्षेत्र में लगातार चार पांच घटना कर पुलिस को चुनौती भी दी  कई पीड़ित तो इस  झंझट के कारण पुलिस तक पहुंचे ही नहीं जिससे इनका हौसला बढ़ता गया लगातार हो रही घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी कावेंद्र सिंह सागर और एएसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन में पर का हिमांशु शर्मा की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार ने तकनीकी जांच शुरू करके घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खगाले एक केमरे की फुटेज में एक ही मोटरसाइकिल पर चार युवक संदिग्ध हालत में नजर आए बस यही पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गया इसके बाद कांस्टेबल मुखराम, सवाई सिंह और अशोक ने अपने सूचना तंत्र और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जाल बिछाया और मामला संज्ञान में आने के 30 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *