बीकानेर के इस क्षेत्र में धर्मांतरण की संदिग्ध गतिविधियां की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई।
बीकानेर के नया शहर थाने में संदिग्ध धार्मिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है रिपोर्ट के अनुसार नया शहर थाना क्षेत्र में रंगोलाई महादेव मंदिर के पास स्थित एक गली में रविवार को कथित तौर पर धर्मांतरण की सूचना पर हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही कुछ सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचित किया पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए डिटेन किया है और मौके पर कुछ धार्मिक साहित्य और दस्तावेज जप्त किए हैं
जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू परिषद को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक निजी मकान में धार्मिक प्रचार से जुड़ी गतिविधियां संचालित हो रही है सूचना की पुष्टि के लिए संगठन के प्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुंचे और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आपत्ति जताई सूचना मिलते ही तुरंत नया शहर थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को कंट्रोल करते हुए जायजा लिया पुलिस ने सावधानी बरतते हुए मौके से ईसाई धर्म से संबंधित कुछ धार्मिक पुस्तके वह प्रचार सामग्री मौके पर से जप्त की और पूछताछ के लिए संबंधित व्यक्तियों को थाने में ले गई पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही अगली कार्रवाई तय की जाएगी फिलहाल माहौल शांतिपूर्ण है और क्षेत्र में स्थिति भी सामान्य बनी हुई है।