बीकानेर डंपिंग यार्ड में आग लगने से चारों तरफ धुआं।
बीकानेर के शिवबाड़ी क्षेत्र में स्थित डंपिंग यार्ड अचानक अग्निकुंड में बदल गया और भीषण आग लगने के कारण क्षेत्र में अफरातफरी मच गई धुएं के गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगे घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और दमकल की टीम अलर्ट हो गई आग की भयानकता को देखते हुए नगर निगम के दमकल विभाग के एक के बाद एक करीब 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई.
डंपिंग यार्ड में कचरे के ऊंचे ढ़ेर होने के कारण अंदर ही अंदर आग सुलग रही है जिसको बुझाने के लिए दमकल कर्मचारियों को बड़ी मेहनत करनी पड़ी हालात को नियंत्रित करने के लिए राजस्थान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एसडीआरएफ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर डटी हुई है आग के कारण उठने वाले जहरीला धुआं बहुत ज्यादा है बल्कि जहरीला भी है कचरे में मौजूद प्लास्टिक और अन्य रसायनों के जलने से आसपास के क्षेत्रों त्रों में रहने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है हवा के साथ यह धुआं शहर के अन्य क्षेत्रों में भी फैल रहा है ।
जानकारी के अनुसार शिव बाड़ी डंपिंग यार्ड में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है स्थानीय लोगों के अनुसार प्रशासन द्वारा कचरा निस्तारण का पुख्ता व्यवस्था न होने के कारण यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती है हर बार आग बुझाने के नाम पर औपचारिकता की जाती है लेकिन स्थाई समाधान अभी तक नहीं निकाला जा रहा।