बीकानेर साइबर फ्रॉड का बड़ा नेटवर्क 14 खातों में 99 करोड़ का ट्रांजैक्शन
बीकानेर 2000 करोड रुपए की साइबर ठगी में बीकानेर का नाम भी लगातार सामने आ रहा है यहां पर 99 करोड़ 65 लाख रुपए अलग-अलग 14 खातों में जमा होने की पुष्टि हुई है इन खातों को अब पुलिस खंगाल रही है अब तक हुई जांच में सामने आया है कि बीकानेर के खारड़ा गांव निवासी कृष्ण शर्मा ने करणी ट्रेडिंग कंपनी के नाम के जरिए यह है रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की थी इस लेनदेन में लूणकरणसर के आढ़ती घनश्याम सारस्वत की भूमिका मुख्य रूप से पाई गई जो कि फिलहाल फरार चल रहा है साइबर जाल साजों के संपर्क कर घनश्याम ने कमीशन के तौर पर भारी रकम का ट्रांजैक्शन किया पुलिस को उसके खातों में बड़ी राशि के आने के सबूत मिले हैं फिलहाल वह पुलिस से फरार है और पुलिस उसके परिचितों वह रिश्तेदारों की मदद मदद से लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास कर रही है इससे पहले पुलिस ने करनी ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपराइटर कृष्ण शर्मा को गिरफ्तार किया था जिसके माध्यम से यह अवैध ट्रांजैक्शन किया गया था