दुखद खबर बीकानेर के युवक की रूस यूक्रेन युद्ध में मृत्यु कुछ दिन पहले ही वीडियो जारी करके बचाने की लगाई थी गौहर।
रूस यूक्रेन युद्ध का दुष्परिणाम बीकानेर में भी देखने को मिला है इस युद्ध की वजह से बीकानेर जिले में एक घर का आंगन सुना हो गया, बीकानेर शहर के लूणकरणसर तहसील के अर्जुनसर गांव के एक युवक अजय गोदारा की रूस में जंग के दौरान मृत्यु हो गई है। अजय स्टडी वीजा पर रूस गया था, लेकिन वहां उसे धोखे से युद्ध के मैदान में उतार दिया गया। आज बुधवार को अजय का शव दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा है। और एंबुलेंस के जरिए उसके गांव अर्जुन सर पहुंचाया गया, अजय की मृत्यु की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।

