बीकानेर के इस क्षेत्र में मिली बम नुमा वस्तु
पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रही बम की धमकी के बीच आज उसे समय हड़कंप मच गया जब गंगा शहर थाना क्षेत्र के उदराम सर में एक संदिग्ध बमनुमा वस्तु मिली खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही गंगा शहर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था की पुलिस ने सुरक्षा मानको का पालन करते हुए संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित स्थान पर रखवाया और जेसीबी की मदद से गहरा खड्डा खुदवा कर वस्तु को उसमें दबाया गया विस्फोट की स्थिति कम करने के लिए गड्ढे के चारों ओर मिट्टी के कट्टे रखवाए गए हैं।
मामले की सूचना सेना को भी दी गई है और तकनीकी जांच देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने भारतीय सेना के अधिकारियों को सूचित कर दिया है अब आगे की कार्रवाई सेना के बम निरोधक दस्ते स्ते के आने के बाद की जाएगी विशेषज्ञ यह भी स्पष्ट कर पाएंगे कि यह वस्तु कितनी घातक है जानकारी में बता दें कि पिछले दिनों मिली धमकियों से तनाव है और बीकानेर में सुरक्षा एजेंसी या हाई अलर्ट पर है