February 12, 2026

बीकानेर के बदमाश ने राजधानी के व्यापारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती पकड़ा गया।

0
IMG_20251217_143054.jpg

बड़ी खबर राजधानी जयपुर से है जहां पर एक कारोबारी के घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर एक करोड रुपए की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बीकानेर के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी इलमुद्दीन आयु 48 वर्ष बीकानेर के कोरियों के बास मोहल्ले का रहने वाला है, मामले को लेकर मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे जयपुर के विद्यानगर इलाके से पकड़ा पुलिस अब उस वारदात में इस्तेमाल अवैध रिवाल्वर बरामद करने की कोशिश कर रही है मुरलीपुरा थाने के की वीरेंद्र कुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कारोबार में शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया था 15 दिन पहले जब कारोबारी दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज कर रहा था तब इलमुद्दीन ने एक अनजान नंबर से कॉल कर व्यापार के सिलसिले में मिलने की बात कही और 1 दिसंबर का समय दिया आरोपी ने कारोबारी के घर का पता निकला और तय समय पर 1 दिन पहले यानी 30 नवंबर को उसके घर जा पहुंचा उसे वक्त घर पर पति-पत्नी अकेले थे और घर पहुंचने पर जब कारोबारी ने उसे कम पूछा तो उसने अचानक बंदूक निकाल और उन पर तान दी उसने कहा मेरा यह बिजनेस वसूली का है अगले 10 दिन में एक करोड रुपए मिल जाने चाहिए नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा तुम मुझे तू अभी मुझे जानता नहीं है हम लोग कौन है घर से जाने के बाद आरोपी ने परिवार को डरना डरना नहीं छोड़ा वह कारोबारी के बेटे के मोबाइल पर धमकी भरे वीडियो मैसेज और पत्र भेजने लगा इसे पूरा परिवार डर गया पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इलमुद्दीन आदतन अपराधी है वह सुपारी लेकर कारोबारी से वसूली का कार्य करता है घटना की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके उसे गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खगाल रही है बीकानेर में उसके खिलाफ कितने मामले डर जाएगी है वह  भी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *