February 12, 2026

बीकानेर जेल की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध मारी।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

Bikaner *सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सेंध लगी है। रिपोर्ट के अनुसार नियमित तलाशी अभियान के दौरान जेल प्रहरी सुंदरलाल को एक मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ है। मोबाइल बंदी अंकित पंडित उर्फ धमाका पुत्र ओमप्रकाश, निवासी हरियाणा से संबंधित पाया गया*।

*घटना सामने आने के बाद कारागृह प्रशासन में हड़कंप मच गया।*

जेल प्रहरी सुंदरलाल ने इसकी सूचना बीछवाल थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बंदी अंकित पंडित के खिलाफ 42 कारागार (राजस्थान संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।मामले की जांच एसआई मंजीत कौर कर रही हैं। जेल में लगातार मोबाइल और प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनसे यह आशंका गहराती जा रही है कि जेल के भीतर बंदियों तक मोबाइल जैसी सुविधाएं पहुंचने में अंदर से भी लापरवाही या मिलीभगत हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *