बीकानेर इस क्षेत्र में चला आज पीला पंजा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई हुई
Bikaner News ATN/बीकानेर में बीडीए लगातार अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है,ग्राम चकगर्बी में बीडीए के स्वामित्व-अराजीराज भूमि पर विकसित-बसी हुई अवैध कोॅलोनियों को हटाने की कार्यवाही जारी है। बीडीए सचिव कुलराज मीणा के अनुसार, ग्राम चकगर्बी के चक 7 बीकेएम के मु.न. 77/42, 77/50, 95/01, 97/02, 97/09 में लगभग 45 बीघा भूमि पर भूमाफियाओं की ओर से कर रखी तारबंदी,जाली, चारदीवारी, कच्चा-पक्का निर्माण, कमरें, सड़कें इत्यादि के रूप में किए गए अवैध कब्जों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। सभी जमीन को मुक्त करवाने के बाद बीडीए की भूमि पर बीकानेर विकास प्राधिकरण के बोर्ड वह सूचना पट्ट भी लगाए गए हैं,