February 12, 2026

बीकानेर घर में घुसकर हमला किया।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां पर एक साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही जीजा पर तलवार और डंडों से जानलेवा हमला बोल दिया हमले में जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सिर पर सात टांके आए हैं और हाथ पैर में फैक्चर हो गया इस संदर्भ में परिवादी या सपना कंवर पत्नी गजेंद्र सिंह ने अपने सगे भाई अजीत और उसके दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़िता सपना कंवर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि घटना 18 नवंबर रात्रि 11:00 की है वह और उसके पति गजेंद्र सिंह उर्फ पियूष निवासी गली नंबर 17 रामपुरा बस्ती अपने घर पर सो रहे थे तभी उसका भाई अजीत घर में आया और पियूष से बातचीत करने लगा इसी दौरान अजीत के मोबाइल पर किसी का फोन आया जिस पर उसने सामने सामने वाले को निर्देश दिया कि पियूष के घर आ जाओ थोड़ी देर में रामावतार स्वामी सोनू शेखावत गणेश सांखला पंकज में अन्य युवक तलवार और डंडों  सहित वहां आ पहुंचे और आते ही आरोपियों ने गजेंद्र के ऊपर वार कर दिया सपना ने अपने पति पति को बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की की हमले में गजेंद्र लहू लोहान हो गया उसके सिर पर गंभीर चोट आई और हाथ पैर में फैक्चर हुआ जाते समय आरोपी उनका मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच ASI हनुमान सिंह कर रहे हैं जो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *