बीकानेर गंभीर आरोप के सिलसिले में पुलिस ने 30 जनों को हिरासत में लिया।
बीकानेर शहर के श्री डूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर गांव में बृहस्पतिवार किस्मत डे की सुबह धर्मांतरण के आरोप को लेकर अचानक माहौल गर्म हो गया यहां सुकरौली मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल ढाणी में कथित तौर पर चर्च बनाकर ईसाईकरण का कार्य करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण और हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा कर दिया।
मामला गर्म होते देखकर श्री डूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी श्री सहित करीब 30 लोगों को हिरासत में ले लिया यह लोग आसपास के 100 मीटर के दायरे से यहां पहुंचे थे ग्रामीणों ने गांव के ही मनीराम मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पड़ोसियों और आक्रोशित युवाओं का कहना है कि मुन्नी राम ने अपनी ढाणी में जुलाई महीने में क्रॉस लगाकर एक चर्च का ढांचा बना लिया था, यहां पर ईसाई धर्म सभाएं और प्रार्थना आयोजित की जा रही थी।
जिसमें बाहर से बड़ी संख्या में लोग आ रहे थे इससे आसपास के लोग परेशान थे ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहां गरीब और पिछड़े लोगों को बरगला कर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था ।
हंगामा तब बढ़ गया जब क्रिसमस के मौके पर बुधवार रात्रि को यहां विशेष धर्म प्रार्थना सभा की गई गुरुवार सुबह जब बाहर से आए लोग अपनी गाड़ियों में भागने की फिराक में थे तभी गांव के युवा बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए युवाओं ने अपनी गाड़ियां अडा कर उनको रोक लिया और पुलिस को सूचित कर दिया।
देखते ही देखते हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए सूचना मिलने के बाद सीआई मोहनलाल और हेड कांस्टेबल भगवान राम पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मनीराम मेघवाल सहित करीब 30 जनों को थाने पर ले गई थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है अगर कुछ कानून के विरुद्ध पाया जाता है तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।