March 18, 2026

बीकानेर गहने बनाने के नाम पर ठगी।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के गंगा शहर थाना इलाके में एक सुनार द्वारा 20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर गहने बनाने का भरोसा जीता, और फिर पूरे परिवार, की जमा पूंजी, और सोना लेकर फरार हो गया।

पीड़ित महिपाल चौधरी नोखा रोड निवासी भिना सर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताएं कि 19 और 21 फरवरी 2026 को उसकी और उसकी बहनों की शादी थी शादी की तैयारी के लिए उन्होंने डीपी ज्वेलर्स और कुंदन वाला ज्वेलर्स से कुल 115.57 ग्राम 24 केरट शुद्ध सोना खरीदा था

जिसकी बाजार कीमत 17.49 .108 रुपए थी रिपोर्ट के अनुसार 3 फरवरी 2026 को करनानी मोहल्ला निवासी सुशील सोनी परिवादी के घर आया उसने उचित मूल्य और समय पर बेहतरीन गहने बना कर देने का भरोसा दिया महिपाल ने गवाह के सामने आरोपी को सारा सोना और घढ़ाई मजदूरी के लिए ₹300000 नगद दिए आरोपी ने वादा किया था कि 17 फरवरी तक सभी गहने तैयार हो जाएंगे जब समय निकल गया और शादी नजदीक आई तो आरोपी टाल मटोल करने लगा हद तो तब हो गई जब आरोपी ने साफ तौर पर कह दिया कि उसने सारा सोना आगे बेच दिया है अब उसके पास कुछ नहीं है जब कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई तो आरोपी ने ढिठाई से कहा जो करना है कर लो मुझे तो यही करना था गंगा शहर थाना पुलिस ने महिपाल चौधरी की रिपोर्ट पर आरोपी सुशील सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई मांगीलाल को जांच सुपुर्द की गई है पुलिस आरोपी की तलाश और बरामदगी  की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *