बीकानेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी मिली प्रशासन व सुरक्षा एजेंसीया अलर्ट हुई।
बीकानेर में इस वक्त की बड़ी खबर कोर्ट परिसर से है जहां पर कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी मिली है, धमकी ईमेल के जरिए दी गई है, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया, तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां को अलर्ट कर दिया गया सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया, और सुरक्षा के मध्य नजर आने जाने वालों पर रोक लगा दी गई, और पूरे क्षेत्र की जांच शुरू कर दी गई, मौके पर पुलिस महक में के आला अधिकारी भी तुरंत पहुंच गए, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं को कोर्ट परिसर खाली करने की सूचना दी, ईमेल मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसी या व प्रशासन अलर्ट है और जांच की जा रही है।