February 12, 2026

बीकानेर के इस क्षेत्र में बिजली विभाग ने कार्रवाई की मचा हड़कंप।

0
IMG_20250724_210753

बीकानेर शहर में आज बिजली विभाग की टीम ने कसाई बड़ी और जिन्ना रोड क्षेत्र में लंबे समय से बकाया बिलों की वसूली को लेकर विभाग की ओर से अभियान चलाया गया टीम के साथ भारी पुलिस मौजूद रही ताकि किसी प्रकार की बाधा ना हो सीओ सिटी श्रवण दास  स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी बिजली विभाग की टीम के साथ कई घटनाएं हो चुकी है जिस कारण से इस बार विभाग ने विशेष सतर्कता पर थी कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और बिजली चोरी के मामलों में चालान भी काटे गया अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने कनेक्शन वापस करवाने के लिए विभाग के कार्यालय पहुंचने लगे बिजली कंपनी के चीफ मैनेजर देवेंद्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कनेक्शन बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते आज कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान कई घरों के अवैध कनेक्शन मिले ऐसे में आगे भी अभियान चला कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *