February 12, 2026

बिजली के तारों की चपेट में आया युवक ग्रामीणों का आरोप

0
IMG_20250625_163906

Bikaner news ATN/बिजली के झूलते हुए तारों की चपेट में आने से युवक की मृत्यु का मामला बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र से है जहां पर गांव साबनिया की रोही में एक युवक हंसराज पुत्र श्योपतराम बिजली के झूलते तारों की चपेट में आ गया और युवक की मृत्यु हो गई। महाजन थाना अधिकारी कश्यप सिंह के अनुसारहंसराज अपने खेत से लौट रहा था। बीच रास्ते में यह घटना हुई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए शव उठाने से मना कर दिया। कश्यप सिंह के अनुसार फिलहाल शव मौके पर ही है, ग्रामीणों की अपनी मांगे है। जिनका समाधान होने के बाद शव को उठाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *