भैया की सरकार आई तो फिरौती कट्टा यही सब चलेगा प्रधानमंत्री।
खबर बिहार के औरंगाबाद से है जहां पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और राजद पर निशाना साधा और कहा कि जंगल राज वालों के पास वह सब कुछ है जो नौकरी और निवेश दोनों के लिए खतरा है उन्होंने बिहार की जनता को सतर्क करते हुए कहा कि यह यह खुली घोषणा कर रहे हैं कि भैया की सरकार आएगी तो कटा दोनाली और फिरौती यही सब चलेगा लेकिन बिहार में कट्ठा सरकार नहीं चाहिए औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुग्रह बाबू और जगदेव बाबू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया प्रधानमंत्री यह कहा कि औरंगाबाद त्याग और बलिदान की धरती है यह भी कहा कि इस क्षेत्र में सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार में अब तक सबसे अधिक मतदान हुआ है करीब 65% मतदान हुआ है यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है।