राजस्थान भूकंप के झटके महसूस किए गए इस क्षेत्र में।
बुधवार की सुबह भूकंप की जानकारी सामने आई है उत्तर भारत के कई हिस्सों में धरती हिलने की सूचना है राजस्थान के सीकर जयपुर झुंझुनू सहित कई इलाकों में सुबह 9:04 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप के झटको से लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग घरों से बाहर भी निकल आए।
मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था इसकी 3 तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 नापी गई झटके दिल्ली एनसीआर राजस्थान और आसपास के नजदीकी क्षेत्रों में लगभग 10 सेकंड तक महसूस किये किसी प्रकार के नुकसान और जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली