अचानक भारतीय महिला क्रिकेट स्मृति मंधाना की शादी रोकनी पड़ी।
बड़ी खबर भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को लेकर सामने आई है क्रिकेटर स्टार और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुंजाल रविवार को शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन अचानक फिलहाल यह शादी टल गई है। रविवार की सुबह स्मृति मंधाना के पिता को सुबह अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया शादी का वेणु जो स्मृति मंधाना का फार्म हाउस है वहां से एक एंबुलेंस को निकलते देखा शुरुआत में यह खबर आई थी की शादी जारी रहेगी लेकिन अब आयोजकों की तरफ से साफ कर दिया गया है कि यह शादी टल गई है स्मृति मंधाना के पिता श्री निवास मंधाना फिलहाल अभी अस्पताल में ही रहना होगा भारतीय क्रिकेटर स्मृति के मैनेजर तुहीन मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।