बारिश के चलते हुए विमान रनवे पर फिसला,,
बड़ी खबर देश की आर्थिक राजधानी और फिल्म नगरी मुंबई से है जहां पर तेज बारिश के चलते कई इलाकों में पानी पानी हो गया और एक एयर इंडिया काA /2744 प्लेन सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बारिश के चलते फिसल गया हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा तो टल गया ,यह विमान कोच्चि से मुंबई आया था एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्री और गुरु मेंबर को विमान से उतार लिया गया है और सभी सुरक्षित है
एयर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार उड़ान संख्या ए /2744 जो कोच्चि से मुंबई आ रहा था भारी बारिश के चलते लैंडिंग के दौरान फिसल गया लेकिन पायलट की सूझबूझ से घटना टल गई पायलट ने सुरक्षित रूप से विमान को गेट तक पहुंचा या सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए हैं विमान को फिलहाल जांच के लिए ग्राउंड कर दिया है