February 12, 2026

बीकानेर नकली सोना गिरवी रखकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की मामला दर्ज हुआ

0
IMG-20250817-WA0109.jpg

बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से एक बैंक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां पर गंगा शहर की यूको बैंक शाखा में नकली गहने गिरवी रखकर फर्जी गोल्ड लोन लेने का गंभीर मामला सामने आया है,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-04, बीकानेर के आदेश पर पुलिस थाना गंगाशहर में एक पति पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले के अनुसार यूको बैंक के गंगा शहर ब्रांच के शाखा प्रबंधक वह अधिकृत अधिकारी रवि आचार्य ने न्यायालय में इस्तगासा पेश करके, जानकारी देते हुए बताया किआरोपी दाऊलाल सोलंकी एवं उसकी पत्नी रामप्यारी ने बैंक से गोल्ड लोन लेने के लिए आवेदन किया। उस समय बैंक के अधिकृत वेल्यूवर द्वारा कसौटी पर जांच के बाद गहनों को असली बताया गया, जिसके आधार पर आरोपियों ने ₹7.97 लाख और ₹10.90 लाख, कुल ₹18.87 लाख का ऋण ले लिया । और बाद में लोन राशि का भुगतान नहीं करने पर जब बैंक द्वारा पुन जांच करवाई गई तो रेती जांच में सोना नकली पाया गया, जिस पर मोटी सोने की परत चढ़ी हुई थी बैंक के नए वैल्यूवर ने सोने के गहनों को नकली बताया और आपत्ति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *