बीकानेर बदमाशों ने रास्ता रोककर एक लाख रुपए लूट लिए।
बीकानेर के कोर्ट गेट थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है, मलिक जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोगा गेट सर्कल पर, एक युवक को रास्ते में रोक कर उसकी कर के शीशे तोड़ दिए और नगदी लूटकर फरार हो गए ।
कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के अनुसार, पीड़ित युवक पुरानी गिन्नाणी निवासी संदीप गहलोत अपनी कार से जा रहा था। गोगागेट सर्किल के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उनको रोका और अचानक उसकी कार के शीशों पर हमला कर उन्हें तोड़ दिया। संदीप गहलोत ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी कार से 1लाख की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल लूट की वारदात की पुष्टि तो की है, लेकिन एक लाख की राशि को लेकर अभी जांच जारी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के दावों और साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है,