February 12, 2026

बीकानेर के इस क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने मोबाइल छीना और फरार हो गए

0
IMG_20250330_113325

बीकानेर के कोठारी हॉस्पिटल क्षेत्र एरिया में एक दिव्यांग कर्मचारी से मोबाइल छीनने की वारदात घटित हुई रिपोर्ट के अनुसार वल्लभ गार्डन विभाग निवासी दीपक सिंह सिसोदिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका दिव्यांग साला रणजीत सिंह बीका कोठारी हॉस्पिटल में कार्य करता है मंगलवार को जब वह अस्पताल से घर लौट रहा था तभी  आईसीआईसी बैंक के पास दो युवक उसके पास आए और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर वहां से फरार हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज  कर दिया घटना भीड़ भाड़ क्षेत्र में हुई इसके बाद लोग दहशत में है अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लोगों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस से मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *