बड़ी खबर बिजली उपभोक्ताओं के लिए ।
Bikaner news ATN/बड़ी खबर बिजली विभाग को लेकर है बीकानेर चूरू हनुमानगढ़ और गंगानगर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है अब बिजली विभाग बिजली से जुड़ी सुविधा की शुरुआत कर चुकी है जैसे आपकी प्रीपेड मोबाइल में बैलेंस खत्म होता है वैसे ही आपके बिजली के मीटर का बैलेंस भी खत्म होगा आपके पास यह अधिकार होगा कि उसे जितने रुपए से चाहे रिचार्ज करें संभाग के चारों जिलों में प्रीपेड मीटर इंस्टॉल करने का कार्य शुरू हो गया है इस प्रक्रिया से रोज अपनी विद्युत की खपत मीटर रीडिंग वोल्टेज और पावर कट जैसी जानकारी आप अपने मोबाइल में देख सकते हैं प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए सबसे बड़ी बात यह है होगी की चोरी पर लगाम लगेगी साथ ही पारदर्शिका और सुविधा मिलेगी इसके लिए जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को कार्य दिया गया है कंपनी ने पहले ही क्षेत्रवार सर्वे कर दिया बीकानेर जिले के नोखा नापासर क्षेत्र में सबसे पहले मीटर लगाए जा रहे हैं इसके बाद शहरी और अन्य क्षेत्रों में मीटर लगाने का कार्य शुरू होगा