बड़ा हत्याकांड पहचान पत्र देखकर 9 यात्रियों को गोली मारी बलूचिस्तान
बड़े हत्याकांड की खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान से है जहां पर बंदूक गाड़ियों ने बस को निशाना बनाया झोब के सुर-दकाई इलाके में उग्रवादियों ने लाहौर जा रही बस में सवार नो यात्रियों की हत्या कर दी बंदूक धारीयो ने हाइवे पर बस को रुकवाया इसके बाद यात्रियों के पहचान पत्र देखकर उनको बस के नीचे उतरा और फिर गोलियों से छलनी कर दिया अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
झोब के सहायक आयुक्त नवी आलम ने बताया कि झोब के सूर- दकाई का इलाके में राजमार्ग पर क्वेटा से लाहौर जा रही दो बसों को बंदूकधारियों ने रोक लिया इसके बाद उन्होंने बस में चढ़कर यात्रियों की पहचान पत्र देखे इसमें जिन यात्रियों के पास पंजाब प्रांत के पहचान पत्र थे उन नो यात्रियों को बस से उतरा और गोली मार दी हम लोगों ने नो यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।