February 12, 2026

बड़ा हादसा स्कूल की छत गिरी 7 बच्चों की मृत्यु 20 से अधिक घायल

0
IMG_20250725_145112

दुखद खबर राजस्थान के झालावाड़ से है जहां पर एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से सात बच्चों की मृत्यु हो गई और बीस से अधिक बच्चे गंभीर घायल हो गए रिपोर्ट के अनुसार जिले के मनोहर थाना ब्लॉक के पीपल द सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह एक क्लास रूम गिर गया इसमें पढ़ाई कर रहे हैं 35 बच्चे मलबे में दब गए गंभीर घायलों को झालावाड़ के जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है हादसे को लेकर दो टीचर्स पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं स्कूल में मौजूद एक स्टूडेंट ने बताया कि छत गिरने से पहले कंकर गिर रहे थे जिसकी जानकारी टीचर को दी गई लेकिन उन्होंने इस और ध्यान नहीं दिया टीचर और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकल गया मनोहर थाना हॉस्पिटल में पांच बच्चों की मृत्यु हो गई थी दुर्घटना को लेकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने गहरा दुख जताया है गांव वालों ने बताया कि इस स्कूल में कुल 7 क्लास रूम है दुर्घटना के दौरान स्कूल के दो क्लासरूम में 71 बच्चे थे जिस क्लास रूम में दुर्घटना हुई उसमें 7 वी क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे स्कूल में दो टीचर थे लेकिन दोनों हादसे  के दौरान बिल्डिंग से बाहर थे पांच मृतक बच्चों की पहचान हो चुकी है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *