अयोध्या में विस्फोट हुआ पांच लोगों की मृत्यु कई घायल
भीषण विस्फोट की खबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या से है जहां पर एक धमाका हुआ जिसमें एक मकान पूरी तरह से गिर गया शुरुआती जानकारी के अनुसार पांच लोगों की इस धमाके में मृत्यु हो गई वहीं कई कई लोग घायल भी हो गए हादसा नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगला भारी गांव में हुआ हादसा करीब शाम को 7:30 बजे के समय हुआ धमाके के साथ मकान गिर गया धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या भी मौके पर पहुंच गए जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पांच लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें तीन बच्चे भी शामिल है प्रथम जांच में मामला पटाखे के चलते विस्फोट होने की आशंका है पुलिस लगातार रेस्क्यू में जुटी है आशंका है कि कई लोग और मलबे में दबें हो सकते हैं फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।