March 18, 2026

बीकानेर अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ रसद विभाग करवाई छापेमारी में उपकरण जप्त किए।

0
IMG-20260318-WA0026.jpg

अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा के निर्देशन में मंगलवार रात्रि को शहर में अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान शिवबाड़ी क्षेत्र में बकरी चौक एवं सर्वोदय बस्ती स्थित मोर पंख भवन के नजदीक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जांच की गई डीएसओ श्री शर्मा के अनुसार जांच के दौरान पाया गया की घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से टैक्सियों में गैस भरी जा रही थी इस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ही स्थान पर कुल चार घरेलू गैस सिलेंडर दो गैस रिफलीग मोटर एवं दो कांटे जप्त किए जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने बताया कि घरेलू सिलेंडर का इस प्रकार व्यावसायिक उपयोग करना एवं अवैध रिफिलिंग करना कानून जुर्म है। इस प्रकार के कृत्य से दुर्घटना का खतरा बना रहता है, उन्होंने बताया कि जिले में अवैध गैस रिफलिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ऐसी गतिविधि में लिफ्ट लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, अगर किसी को इस प्रकार की अवैध गतिविधि का मालूम हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *