बीकानेर पुलिस ने अवैध अफीम सहित एक को पकड़ा।
Bikaner News ATN/अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बीकानेर पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है इसी के तहत कार्रवाई करते हुए नया शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है, नया शहर थाना अधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार एक व्यक्ति को फुलनाथ तालाब के पास रोका, और संदेह होने पर व्यक्ति की तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 491 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतनलाल के रूप में हुई है, जो चितौड़गढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने रतनलाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से अनुसंधान कर रही है