बीकानेर अपने ही विभाग के अधिकारी से मांगी रिश्वत और फिर,,
Bikaner News ATN/यातायात पुलिस द्वारा एक आईपीएस अधिकारी कसे रिश्वत मांगने का मामला सामने आया मामला जयपुर रोड का है जहां सादा वर्दी में गाड़ी में सवार आईपीएस अधिकारी से रिश्वत मांगी गई इसके बाद यातायात पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है इन पुलिसकर्मियों ने 14 जून को जयपुर जा रहे एक आईपीएस अधिकारी की गाड़ी को हाईवे पर रोक था सादा वर्दी में होने से पुलिसकर्मियों ने आईपीएस को पहचाना नहीं आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने यात्रा नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए चलान काटने का कहा भी बताया और गाड़ी छोड़ने के बदले रिश्वत की मांग की बाद में अधिकारी ने अपना परिचय दिया तो पुलिस कर्मियों की हवा उड़ गई उन्होंने माफी मांग कर अधिकारी को राजी करने का प्रयास किया घटनाक्रम के बारे में स्थानीय पुलिस अधिकारी को पता चल गया और मामला पुलिस अधीक्षक कविंद्र सागर के संज्ञान में आया उन्होंने चारों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया इनमें यातायात पुलिस का एक हवलदार और तीन सिपाही शामिल है।