February 12, 2026

राजस्थान अनियंत्रित ट्रक ने  5 किलोमीटर तक तांडव मचाया 10 से अधिक लोगों की मृत्यु कई घायल।

0
IMG_20251103_154330.jpg

दर्दनाक सड़क हादसे की खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से है जहां के हरमाड़ा क्षेत्र में एक बेकाबू डंपर ने करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी इस हादसे में करीब 11 लोगों की मृत्यु की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनको इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई दुर्घटना करीब दोपहर 1:00 बजे सीकर रोड पर लोहा मंडी क्षेत्र में घटित  हुई सड़क पर वाहनों की आवा जाई थी तभी अचानक तेज रफ्तार डंपर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे गाड़ियों को कुचलता  चला गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कार और बाइक के बुरी तरीके से क्षति हो गई डंपर ने अपनी रडार में एक दर्जन वाहनों को ले लिया दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *