बीकानेर मुंबई बांद्रा गाड़ी के एसी कोच के ब्रेक शू में आगजनी की घटना देशनोक स्टेशन पर ।
बीकानेर से बांद्रा मुंबई जा रही बीकानेर बांद्रा एक्सप्रेस में आज बड़ा हादसा हो गया और हड़कंप मच गया जब ट्रेन के एक एसी कोच के नीचे अचानक धुआ उठने लगा घटना देशनोक रेलवे स्टेशन की है धुआ देखते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई वह अपना सामान लेकर ट्रेन से नीचे उतर गए।
ट्रेन आज सुबह करीब 8:30 बजे बीकानेर से रवाना हुई थी और लगभग 9:00 बजे देशनोक स्टेशन पहुंची जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रूकी लोगों ने एसी कोच के नीचे धुआं उठता देखा और तुरंत टीटी रेल कर्मचारियों को इसकी सूचना दी रेल कर्मचारियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए ट्रेन में ही रखे अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया और बताया जा रहा है कि यह आग ब्रेक शू में लगी थी कर्मचारियों ने गाड़ी के नीचे सिलेंडर से छिड़काव करके आग पर काबू पा लिया जिस एसी कोच में यह आग लगी थी उसमें बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया कई यात्री बुजुर्ग थे जिन्हें इस अफरा तफरी में काफी परेशानी उठानी पड़ी सभी यात्रियों को एक बार सुरक्षा के चलते नीचे उतर गया काफी समय बाद जब आग पुरी तरह बुझ गई और सब कुछ सही हो गया तब यात्रियों को वापस अंदर बिठाया गया और ट्रेन को रवाना किया गया।
फिलहाल इस घटना को लेकर रेलवे विभाग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है बीकानेर मंडल के प्रवक्ता ने इसे जोधपुर मंडल का मामला बताया वही जोधपुर मंडल के प्रवक्ता पुरुषोत्तम परवल ने बताया कि इस मामले की छानबीन जांच की जा रही है और देशनोक रेलवे स्टेशन से घटना की जानकारी ली जा रही है