February 12, 2026

बेरहमी में से अज्ञात वाहन ने बच्चे को कुचल दिया

0
IMG_20250330_113646

अज्ञात वाहन से कुचलने  से 5 साल के मासूम की दर्दनाक मृत्यु की घटना बीकानेर के कोलायत क्षेत्र से है।मृतक वार्ड संख्या आठ का रहने वाला जयवीर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह था वह मूल रूप से सियासर गांव का रहने वाला है और सोमवार को अपने ननिहाल कोलायत आया हुआ था सोमवार की शाम कोलायत के झज्जू रोड पर यह दर्दनाक घटना घटित हुई यहां अर्जुन सिंह का 5 साल का बेटा जयवीर सिंह खेल रहा था अचानक आए तेज वाहन ने बच्चे को इतनी बुरी तरीके से कुचला की मौके पर उसकी मृत्यु हो गई शव इस तरह बिखर गया है कि हर किसी का दिल दहल गया घर से बच्चा कब सड़क पर गया यह किसी को मालूम नहीं है अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई घर में कोहराम मच गया कोलायत थाने के एएसआई लखपत सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि मासूम का शव बुरी तरीके से क्षत विक्षत हो गया फिलहाल मासूम बच्चे का शव कोलायत के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी  में रखवाया है जहां पर मंगलवार को मासूम बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए झज्जू रोड पर आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *