राजस्थान में मानसून का प्रकोप कई जिलों में बाढ़ के हालात अगले कुछ घंटो के लिए बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
राजस्थान में मानसून का प्रकोप लगातार जारी है जिसके कारण कई जिलों में परेशानी भी बढ़ती जा रही है अजमेर जिले में शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात को बेकाबू कर दिया है शहर के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं इसके बाद आम जीवन पूरी तरीके से प्रभावित हो गया प्रशासन ने एतिहात के तौर पर सभी स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी बारिश की वजह से वैशाली नगर की अलकनंदा कॉलोनी में बारिश के दबाव से सरकारी नल की सुरक्षा की दीवार गिर गई घटना के समय एक महिला सड़क पार कर रही थी जिसको स्थानीय लोगों ने समय पर ही निकाल लिया दीवार गिरने से जल प्रवाह और तेज हो गया जिसके बाद आसपास के क्षेत्र भी जल भराव की चपेट में आगे दरगाह क्षेत्र में भी नल बाजार में पानी इतना भर गया की नालियों का पानी सड़कों पर उफान करने लगा पानी के तेज बहाव में एक ठेला और बाइक भी बह गई अजमेर जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया केवल अजमेर ही नहीं पूरा राजस्थान इस समय मानसून के तेज प्रकोप से लड़ रहा है सवाई माधोपुर कोटा करौली झालावाड़ भीलवाड़ा में तेज बारिश को लेकर आज भी रेड अलर्ट जारी किया है वहीं टोंक दोसा जयपुर सहित 9 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया।
आज 18 जुलाई को उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश एवं समीपवर्ती दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश पर पहुंचा अवदाब (Depression), आगामी 24 घंटों में यह धीरे-धीरे पूर्वी राजस्थान की तरफ आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। राज्य में आगामी 24 घंटे अत्यंत भारी बारिश अलर्ट