February 12, 2026

एक्ट्रेस के बेटे ने बिल्डिंग की 57 वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या की

0
IMG_20241022_005121

Bikaner news ATN/दिल दहला देने वाली घटना देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से है जहां के कांदिवली क्षेत्र में गुजराती व हिंदी धारावाहिक सीरियल में काम कर चुकी  एक अभिनेत्री के पंत आरती नाम के नाबालिग बेटे उम्र 14 वर्षीय ने बिल्डिंग की 57 वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली पड़ोसियों ने घटना के बारे में अभिनेत्री को जानकारी दी घटना के बाद पुलिस पूछताछ में अभिनेत्री ने बताया कि उसने बेटे को ट्यूशन क्लास जाने के लिए कहा था वह ट्यूशन नहीं जाना चाहता था इसलिए बेटा नाराज था दोनों की इस बात को लेकर बहस भी हुई फिर बेटे ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि गुस्से में नाबालिग ने बिल्डिंग की 57 वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली, ज्यादा ऊंचाई से कूदने के कारण मौके पर ही नाबालिग की मृत्यु हो गई, बताया जा रहा है की नाबालिग बच्चा अभिनेत्री का इकलौता बेटा था घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया पुलिस ने मामला दर्ज करके हर एंगल से जांच शुरू की है और मामले की असली वजह पता करने में जुट गई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *