बीकानेर नशे की सामग्री और अवैध हथियार के साथ दो तस्कर पकड़े
बीकानेर रेंज पुलिस ने बॉर्डर पर होने वाली नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देशक और एसपी हरिशंकर के नेतृत्व में इस कार्रवाई ने सुरक्षा एजेंसी यों की होश उड़ा दिए पहली बार आधिकारिक तौर पर सामने आया कि पाकिस्तान से अब हेरोइन के साथ-साथ अफीम भी भारतीय सीमा में भेजी जा रही है।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सम्मेजा कोठी क्षेत्र में नशे और हथियारों की बड़ी खेप सप्लाई होने वाली है पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और एक संदिग्ध गाड़ी आती दिखी पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी भागने की कोशिश की लेकिन एक्टिव टीम ने पीछा करके गाड़ी को घेर लिया और उसमें सवार दो आरोपियों रॉबिन और कुलविंदर को पकड़ लिया दोनों आरोपी पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले हैं और गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ जो लगा वह चौंकाने वाला था पुलिस ने 990 ग्राम अफीम 1 किलो 494 ग्राम हेरोइन पांच अवैध विदेशी ऑटोमेटिक पिस्टल और 72 जिंदा कारतूस बरामद किए ।
आईजी ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक ड्रोन के जरिए केवल हेरोइन आने की बात सामने आई थी लेकिन अफीम का पाकिस्तान का कनेक्शन पहली बार मिला है
रेंज आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि अब तक ड्रोन के जरिया केवल हीरोइन के मामले आते थे लेकिन अफीम का पाकिस्तान कनेक्शन सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर है आरोपियों के मोबाइल और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जांच की जा रही है पुलिस को अंदेशा है कि यह नशा और हथियार पंजाब या राजस्थान के किसी बड़े गैंग को सप्लाई किए जाने थे । फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है