बीकानेर रात्रि 1:00 बजे भारी संख्या में थाने लोग पहुंचे और आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया।
बड़ी खबर इस वक्त सेरूणा थाना क्षेत्र से है जहां पर सेरूणा थाने रात्रि एक 1:00 बजे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पानी की डिग्गी में युवती का शव मिलने के मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है
दरअसल सेरूणा थाना क्षेत्र में एक गांव में 18 साल की युवती का शव गुरुवार को सवेरे पानी की डिग्गी में मिला युवती की मां ने खेत में कास्त करने वाले ओंकार नाथ व जोराराम नायक के खिलाफ जबरदस्ती गलत काम करने वह आवाज सुनकर उसके मौके पर आ जाने पर उसकी पुत्री को डिग्गी में फेंककर मार देने का आरोप लगाया बीती रात्रि बड़ी संख्या में लोग सेरूणा थाने पहुंचे जहां मृतका की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने खेत में अपनी बेटी के साथ झोपड़ी में रहती है उसका बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था खेत बना निवासी मदन बना को ठेके पर दे रखा था जिसने बेनीसर निवासी ओंकार नाथ को काश्तकार रख रखा है ओंकार नाथ ने जोराराम नायक को मजदूरी के लिए बुलाया था ।
3 दिसंबर की रात्रि 10:30 बजे जोराराम ने चाय मांगी तो परिवादिया ने मना कर दिया उसने बार-बार कहा कि सर्दी बहुत है चाय बना दो तो उसने चाय बना दी उसने पुत्री राजलक्ष्मी को चाय देने के लिए भेजा वह ओंकार नाथ को चाय देने गई तो कुछ देर में उसके चिल्लाने की आवाज आई जब वह दौड़कर पहुंची तो देखा दोनों ने राजलक्ष्मी को दबोच रखा था वह उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे जब परिवादिया ने हल्ला मचाया तो दोनों ने युवती को पानी की डिग्गी में फेंक दिया जब उसने हाथा जोड़ी कर उसे निकालने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ धक्का मुक्की कर वहां से भाग गए रात्रि को परिवादिया ने अपने परिवार को सूचना दी सवेरे पुलिस मौके पर पहुंची वह शव को बाहर निकलवाया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच को निकेत पारीक को दी है
पीड़िता ने एक और रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि जब उसका परिवार थाने और अस्पताल आया तो पीछे से आरोपियों द्वारा चोरी करने का आरोप भी लगाया है पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के रिश्तेदार ट्राली लेकर आए वह 23 बीघा की 300 क्विंटल मूंगफली ट्रॉली में भरकर ले गए।