अपने ही पिता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा।
बीकानेर के बजू थाना इलाके में पिता की हत्या के घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है अपने 71 वर्ष से पिता की पीट-पीट कर हत्या करने और चुपचाप तरीके से शव को खेत में दफनाने वाले कलयुगी बेटे योगराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मृतक व्यक्ति के शव को जमीन से बाहर निकलवा कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है जिसमें हत्या की पुष्टि होने और सबूत मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है ।
मामला बज्जू थाना क्षेत्र का है पुलिस जांच में सामने आया कि 27 नवंबर को आरोपी योगराज ने घरेलू विवाद के कारण अपने पिता गोपी राम आयु 78 वर्ष पुत्र लेख राम बिश्नोई के सर और गले पर हमला करके उनकी हत्या कर दी थी ।
इसके बाद आरोपी ने परिजनों को झूठ बोला कि पिता गिरने से घायल हो गए थे और उनकी मृत्यु हो गई इस झूठ पर विश्वास करते हुए 28 नवंबर को शव को 3 एमडीएम स्थित खेत में दफनाया गया था राज तब खुला जब एक पड़ोसी ने मृतक के बड़े बेटे ख्याली राम को बताया कि उसने बाप बेटे को झगड़ते हुए देखा था जब ख्यालीराम ने अपने छोटे भाई योगराज से सख्ती से पूछा तो उसने कबूल किया हां मैंने मार दिया था इसके बाद ख्यालीराम ने 28 नवंबर को थाने जाकर अपने ही भाई के खिलाफ नाम जज मुकदमा दर्ज करवाया ।
मामले की गंभीरता देखते हुए रेंज आईजी हेमंत शर्मा एसपी कावेंद्र सागर एसपी ग्रामीण बनवारी लाल और सीईओ कोलायत संग्राम सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की पुलिस ने एसडीएम की अनुमति से मृतक व्यक्ति के शव को जमीन से बाहर निकलवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने योगराज को गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपी से हत्या के मुख्य कारण पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।