बीकानेर में मंत्री की छापेमारी देर रात्रि फैक्ट्री में नकली बायोडीजल का काला खेल बेनकाब किया
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात्रि राजस्थान के कृषि मंत्री करोड़ी लाल मीणा ने एक फैक्टरी पर छापेमारी करते हुए नकली बायोडीजल के एक बड़े गोरख धंधे का भंडाफोड़ किया है।
मंत्री की इस कार्रवाई में करीब डेढ़ लाख लीटर इंडस्ट्रियल तेल और एक पलंग के नीचे रखे 15 लाख रुपए बरामद किए गए हैं इस पूरे रैकेट का खुलासा खुद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भारतमाला एक्सप्रेसवे पर किया जहां यह तेल अवैध रूप से ट्रैकों को बेचा जा रहा था ।
दरअसल करोड़ी लाल मीणा जोधपुर से बीकानेर आ रहे थे रास्ते में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर उन्होंने एक ट्रक में पिकअप से डीजल भरते देखा कुछ आगे जाकर यही नजारा दोबारा दिखाई दिया जब तीसरा वाहन भी इसी तरह डीजल भर रहा था तो मंत्री मीणा ने अपनी गाड़ी रूकवाई और खुद वहां पहुंचकर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी पूछताछ के दौरान एक ड्राइवर ने पूरी पोल खोल दी ड्राइवर ने मंत्री को बताया कि वह नापासर से यह है डीजल लेकर आता है उसने यह भी खुलासा किया कि वह नापासर थाने को हर हफ्ते ₹15000 देता है इसलिए उसको कोई नहीं रोकता ड्राइवर ने तेल के कांटे की रसीद भी दिखाई इसके बाद यही ड्राइवर मंत्री करोड़ी लाल मीणा को लेकर नापासर में मौजूद इस फैक्टरी पर पहुंच गया नापासर पहुंचने पर मंत्री मीणा ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजने के आदेश दिए फैक्ट्री पर बड़े-बड़े कंटेनर में इंडस्ट्रियल तेल भरा हुआ था जांच में मालूम चला कि यह केमिकल सूरत से लुधियाना और दिल्ली के नाम से मंगवाया जाता था इसका ई वे बिल भी बनता था टैंकर रास्ते में नापासर में हीं खाली हो जाता था और बिल आगे भेज दिया जाता था मौके से सूरत अहमदाबाद लुधियाना और दिल्ली के कई बिल बरामद हुए
जांच में यह मालूम चला की फैक्ट्री मालिक सूरत से यह तेल मात्र 45 रुपए प्रति लीटर में खरीदने हैं और इसको 72 रुपए प्रति लीटर में पिकअप पिकअप गाड़ी वालों को भेजते हैं पिकअप वाले इसमें तीन रुपए प्रति लीटर का फायदा जोड़कर इसे 75 रुपए प्रति लीटर डीजल के नाम पर ट्रक ड्राइवर को बेच देते हैं