सनसनीखेज हत्याकांड परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला डाला
सनसनीखेज हत्या कांड की घटना बिहार के पूर्णिया से है जहां पर एक ही परिवार की पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई और बताया जा रहा है की हत्या अंधविश्वास के चलते की गई है घटना बिहार के मुख्य स्थल थाना के रजी गंज पंचायत के टेटगमा की है यहां कथित तौर पर डायन बात कर परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई।
मिली रिपोर्ट के अनुसार लगभग ढाई सौ लोगों ने घर के 5 सदस्यों को घेर कर पहले पिटाई की फिर उन्हें जलाकर मार डाला इतना ही नहीं इसके बाद मृतकों के शवों को गायब कर दिया पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी एएसपी समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है फिलहाल एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम में मौके पर जांच कर रही है ।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है रिपोर्ट के अनुसार रात्रि लगभग 3:00 बजे गांव के लोगों ने आदिवासी बाबूलाल उरांव और उसकी पत्नी सीता देवी मां काम तो मौसम बेटा मनजीत उराव और बहु रानी देवी को घर से खींचा और तालाब के पास खींच कर ले गए वहां उन पर डायन का आरोप लगाकर जमकर उनकी पिटाई की और उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाकर मार डाला इसके बाद शवों को छुपा दिया गया
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले हिरासत में लिए गए आरोपी रामदेव उराव के बेटे की मृत्यु हो गई थी इसके बाद उनका भतीजा भी बीमार था उन्हें लगा कि सीता देवी कानतो देवी ने उसे बीमार किया है जिसके चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।