बीकानेर 2 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में एक और नया नाम उजागर हुआ।
बीकानेर₹2000 के साइबर फ्रॉड के मामले में बीकानेर जिले से एक और नाम सामने आया है लूणकरणसर का आढ़ती घनश्याम सारस्वत इस बड़े ठगी नेटवर्क में मुख्य भूमिका निभा रहा था वर्तमान आरोपी वर्तमान में फरार चल रहा है पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है इससे पहले खारड़ा निवासी कृष्ण शर्मा को बीकानेर में करनी ट्रेडिंग कंपनी के जरिए 99.65 करोड रुपए के लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया था और पूछताछ में कृष्ण शर्मा ने घनश्याम सरस्वत की मुख्य भूमिका का खुलासा किया घनश्याम खुद को आढ़ती बतकर कमीशन के जरिए लेनदेन करता था और साइबर ठगी नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा था पुलिस को उसके पासवर्ड खातों और संपर्कों से करोड़ों के लेनदेन के सबूत मिले हैं पुलिस की निगरानी में उसके घर और दुकान पर लगातार नजर रखी जा रही है मुख्य आरोपी अजय आर्य के श्रीगंगानगर स्थित घर से जप्त 3 सीपीयू और तीन पेन ड्राइव का डाटा रिकवर कर लिया गया है जिसमें कई बैंक खाते से करोड़ों रुपए के लेनदेन की जानकारी सामने आई है जयपुर से पहुंची साइबर विशेषज्ञों की टीम इस आधार पर आगे की गिरफ्तारियां करने की तैयारी कर रही है।
दरअसल मामला 28 जनवरी 2025 को कर्नाटक के विजयपुर निवासी कांटेपा बाबू चव्हाण की शिकायत पर दर्ज हुआ था अजय आर्य और उसके साथियों ने एक फर्जी कंपनी के नाम से हजारों निवेशकों से अरबो रुपए की ठगी कर फरार हो गए थे पुलिस ने अजय को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से 10 लाख रुपए नगदी आठ एटीएम कार्ड तीन सीपीयू 6 मोबाइल फोन तीन पैन कार्ड और 85 लाख रुपए की लग्जरी कार भी जब्त की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है साइबर फ्रॉड नेटवर्क की परतें खुलती जा रही है